बिहार

तारडीह प्रखंड के ककोढ़ा में अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का उद्घाटन

तारडीह (दरभंगा)। तारडीह प्रखंड के ककोढ़ा पंचायत में नव-निर्मित अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का उद्घाटन शनिवार को किया गया। उद्घाटन बीडीओ प्रीति कुमारी ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया श्रवण साहू ने की, जबकि इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य लाल कुमार सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।उद्घाटन समारोह के दौरान अपशिष्ट प्रबंधन से जुड़े कर्मी सुरक्षा उपकरणों के साथ मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ प्रीति कुमारी ने कहा कि अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई के संचालन से पंचायत स्तर पर कचरा प्रबंधन की समस्या का समाधान होगा और स्वच्छता अभियान को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग की सहभागिता आवश्यक है। जिप सदस्य लाल कुमार सिंह ने कहा कि यह इकाई स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्यों को धरातल पर उतारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। वहीं मुखिया श्रवण साहू ने पंचायतवासियों से अपील की कि वे गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखें ताकि प्रसंस्करण कार्य सुचारू रूप से किया जा सके।इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधि, स्वच्छता कर्मी, स्थानीय ग्रामीण एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन स्वच्छता बनाए रखने की सामूहिक अपील के साथ किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!