बिहार

सेवानिवृत्ति पर भावभीन विदाई, विद्यालय परिवार ने दी सम्मानपूर्ण विदाई

तारडीह /दरभंगा-उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बिशनपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक मोहम्मद एजाज अहमद के सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय परिसर में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें भावभीन विदाई दी गई।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधान शिक्षक कुमारी सरिता सिन्हा एवं शिक्षकों ने श्री अहमद के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और समर्पण से विद्यालय को नई दिशा दी। उनके नेतृत्व में विद्यालय ने शैक्षणिक और सामाजिक दोनों क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की। सहकर्मियों ने उनके सरल स्वभाव और विद्यार्थियों के प्रति उनके स्नेह को याद करते हुए कहा कि उनकी कमी विद्यालय परिवार को हमेशा खलेगी। समारोह में शिक्षकों ने उन्हें पाग चादर भेंट कर सम्मानित किया।अपने विदाई संबोधन में मोहम्मद एजाज अहमद ने सभी शिक्षकों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय में बिताए गए पल उनके जीवन के सबसे यादगार क्षण रहेंगे। उन्होंने सभी को मिलजुल कर विद्यालय के विकास के लिए कार्य करने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम का समापन सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!