बिहार

कमला तटबंध किनारे अज्ञात बुजुर्ग का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

सकतपुर थाना क्षेत्र के पूर्वी कमला तटबंध स्थित राजाखरवार भेलवा टोल के समीप शनिवार शाम एक अज्ञात बुजुर्ग का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने तटबंध किनारे शव पड़ा देखा और तत्काल इसकी सूचना सकतपुर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अरविंद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। अज्ञात शव काफी क्षतिग्रस्त अवस्था में था। शरीर पर घाव के निशान और एक पाँव सड़ा हुआ पाया गया हैं। प्रारंभिक तौर पर मृतक के मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है तथा आसपास के थानों को भी इसकी सूचना दे दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!