बिहार

होली को लेकर सकतपुर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन ने दिए कड़े निर्देश

सकतपुर थाना क्षेत्र में महापर्व होली को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार शाम थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता बीडीओ प्रीति कुमारी, थानाध्यक्ष अरविंद कुमार और सीओ दिलीप कुमार गुप्ता ने की।बैठक में अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि होली का पर्व भाईचारे और प्रेम का प्रतीक है। इसे सभी समुदायों को मिल-जुलकर शांति और सद्भाव के साथ मनाना चाहिए। बीडीओ प्रीति कुमारी ने लोगों से अपील की कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और प्रशासन का सहयोग करें।
थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने कहा कि पर्व के दौरान हुड़दंग, झगड़ा या अशांति फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। अवैध डीजे बजाने, अश्लील गाने चलाने और तय समय से ज्यादा तेज आवाज करने वालों के खिलाफ कानूनी कदम उठाए जाएंगे। जरूरत पड़ने पर डीजे जब्त किया जाएगा।
सीओ दिलीप कुमार गुप्ता ने जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों से शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने को कहा।
बैठक में मौजूद सभी लोगों ने होली को शांति, सद्भाव और अनुशासन के साथ मनाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!